रेलवे में चल रही बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए मौका

न्यूज डेस्क: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने कई पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने खाली पड़े 413 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

आवेदन की तिथि : 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 2 नवंबर 2020 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 1 दिसंबर 2020

योग्यता : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास के साथ साथ आईटीआई होनी चाहिए।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप भर्ती नोटिफिकेशन देखिये।

आवेदन प्रक्रिया :इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

0 comments:

Post a Comment