खबर के मुताबिक भारत समेत अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नौसैनिकों के बीच मालाबार अभ्यास आज से बंगाल की खाड़ी में शुरू हो रहा हैं। इस युद्धाभ्यास से ड्रैगन सबसे ज्यादा परेशान हैं। क्यों की चीन को इस बात का डर है की कही ये चार देश उसके खिलाफ एकजुट तो नहीं हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इन चार देशों का युद्धाभ्यास बड़े स्तर पर होने जा रहा हैं। इस युद्धाभ्यास में जटिल एवं अत्याधुनिक नौसेना अभ्यास होंगे, जिनमें पनडुब्बी रोधी एवं हवाई युद्ध रोधी अभियान भी होंगे। साथ ही साथ इसमें युद्धपोत और लड़ाकू विमानों को भी शामिल किया जायेगा।
आपको बता दें की पहले चरण के युद्धाभ्यास के बाद इन चार देशों के इस नौसेना अभ्यास का दूसरा चरण 17 से 20 नवंबर के बीच अरब सागर में होगा। इसमें भी चारों देश की नौसेना बड़े स्तर पर युद्धाभ्यास करेगी। इस युद्धाभ्यास से चीन सबसे ज्यादा चिंतित हैं।

0 comments:
Post a Comment