खबर के मुताबिक सरकार ने आदेश दिया है की किसानों को मुआवजा एयरपोर्ट परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के बराबर मिलेगा। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। बता दें की 96 गांवों के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
96 गांव के किसानों की जमीन मेडिकल डिवाइस पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडिक्राफ्ट पार्क, अपैरल पार्क, फिल्म सिटी, टॉय सिटी जैसी परियोजनाएं में आ रही हैं। इन किसानों को 2300 रुपये/वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। इसका लाभ करीब एक लाख किसानों को होगा।
आपको बता दें की इससे पहले किसानों को 1827 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाता था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2300 रुपये/वर्ग मीटर कर दिया गया हैं। इससे किसानों को भी फायदा होगा और उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना नहीं पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment