नीतीश सरकार ने दिखाई सख्ती, अब इन लोगों की खैर नहीं

न्यूज डेस्क: बिहार में जैसे जैसे ठंड का मौसम बढ़ रहा हैं। कोरोना संक्रमण की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी हैं जो आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। इसी को देखते हुए नीतीश सरकार एक्शन में आ गई हैं तथा सख्ती दिखानी भी शुरू कर दी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया हैं की वो अपने जिले में मास्क जांच अभियान को तेज करें। साथ ही साथ बिना मास्क के भीड़-भाड़ के इलाकों में दिखाई देने वाले लोगों पर सख्त कारवाई करें।

सरकारी आदेश के बाद राज्य के सभी जिलों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कारवाई की जा रही हैं। साथ ही साथ जुर्माना भी लगाया जा रहा हैं। पुलिस प्रशासन जिले में जगह-जगह मास्क की चेकिंग कर रहे हैं।

आपको बता दें की पटना एम्स और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है की कोरोना से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं। अब बिना मास्क के घर से बाहर भूलकर भी ना निकले। ये आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment