आज से लखनऊ एयरपोर्ट हुआ प्राइवेट, इस कंपनी ने संभाला काम

उत्तर प्रदेश

केंद्र की मोदी सरकार देश में धीरे-धीरे कई एयरपोर्ट को प्राइवेट कर रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर यूपी के लखनऊ से आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज से लखनऊ एयरपोट प्राइवेट हो गया हैं। इसकी जिम्मेदारी अडानी ग्रुप ने अपने हाथों में ले ली हैं।

खबर के अनुसार अडानी ग्रुप के साथ हुए करार के मुताबिक शुरुआती तीन साल तक अडानी समूह के अधिकारी एयरपोर्ट प्रशासन के साथ काम करेंगे। यह एयरपोट 50 साल तक अडानी ग्रुप का होगा। आज से हर फैसले अडानी ग्रुप के अधिकारी लेंगे।

वहीं लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था की कमान पहले की ही तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान संभालते रहेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। जबकि अन्य विभागों की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप के अधिकारियों के पास होगी।

आपको बता दें की मौजूदा समय में इस एयरपोर्ट से 68 घरेलू और 10 अन्तरराष्ट्रीय वंदे भारत मिशन की उड़ानों का संचालन हो रहा है। इसकी संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती हैं। इस एयरपोर्ट का पूरा संचालन अडानी ग्रुप ने ले ली हैं। 

0 comments:

Post a Comment