एयर फोर्स में नौकरियों की बहार, 10वीं से स्नातक तक के लिए वैकेंसी

न्यूज डेस्क: एयर फोर्स में नौकरी  करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की एयर फोर्स में नौकरियों की बहार आई हैं। यहां 10वीं से स्नातक तक के लिए वैकेंसी निकली है इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का नाम : एलडीसी, क्लर्क हिन्दी टाईपिस्ट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, हाउस कीपिंग स्टाफ, मेस स्टाफ, स्टोर कीपर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, स्टोर सुपरीटेंडेंट, लॉन्ड्रीमैन, वार्ड सहायिका, कुक और फायरमैन। 

पदों की संख्या : कुल 255 पद। 

योग्यता : एयर फ़ोर्स के इन पदों पर आवेदन के लिए योग्यता पदों के अनुसार 10वीं पास, 12वीं पास और स्नातक निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : एयर फोर्स में नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिस देखें।

चयन प्रक्रिया : बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के द्वारा किया जायेगा।  

लिखित परीक्षा की तिथि: 18 अप्रैल 2021 से 22 अप्रैल 2021 के बीच। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार www.airmenselection.cdac.in पर कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के द्वारा आवेदन करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 13 मार्च 2021 .

0 comments:

Post a Comment