टी-20 मैच में हैट्रिक लेने वाले टॉप 10 खिलाडियों की सूची, यहां देखिये

न्यूज डेस्क: टी-20 क्रिकेट में बहुत से गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया हैं। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 12 गेंदबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉड बनाया हैं। आज इन्ही गेंदबाजों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

टी-20 मैच में हैट्रिक लेने वाले टॉप 10 खिलाडियों की सूची, यहां देखिये। 

1 .ब्रेट ली: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने टी-20 इंटरनेशनल में पहला हैट्रिक लिया था। इन्होने ये कारनामा 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। 

2. जैकब ओरम : न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब ओरम ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेने का रिकॉड बनाया था। 

3. टिम साउथी: इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के लेज गेंदबाज टिम साउथी का भी नाम हैं। इन्होने साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लिया था।

4. थिसारा परेरा: श्रीलंका के गेंदबाज थिसारा परेरा ने साल 2016 में भारत के खिलाफ टी-20 मैच में हैट्रिक लिया था। 

5. लसिथ मलिंगा : श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने बंगलादेश के खिलाफ 2017 में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। 

6. फ़हीम अशरफ़ : इस लिस्ट में पाकिस्तान के गेंदबाज फ़हीम अशरफ़ का भी नाम हैं। इन्होने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिया था।

7. राशिद खान : इस लिस्ट में अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान सांतवे नंबर पर हैं। इन्होने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लिया था। 

8. लसिथ मलिंगा : इस लिस्ट में श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा 8वें नंबर पर हैं। इन्होने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 में हैट्रिक लिया था। 

9. मोहम्मद हसनैन: पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने श्रीलंका के खिलाफ 2019 में हैट्रिक विकेट लिया था। 

10 .दीपक चाहर: भारत के तेज गेंदबाज  दीपक चाहर ने बंगलादेश के खिलाफ साल 2019 में टी-20 मैच में हैट्रिक लेने का रिकॉड बनाया था।

0 comments:

Post a Comment