किन पदों पर होगी भर्ती: खबर के अनुसार पंचायती राज विभाग में 526 जूनियर इंजीनियर और 869 क्लर्क/कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर बहुत जल्द कोई नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
बता दें की ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) के स्तर से 15 वित्त आयोग की राशि त्रिस्तरीय पंचायतों काे विमुक्त कर दी गई है। इन विभागों में भर्ती होने वाले कनीय अभियंता के रूप में कार्यरत अनुबंध कर्मी को 17 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा। वहीं लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर को 10 हजार रुपया प्रतिमाह वेतन के रूप में मिलेगा।
कब होगी बहाली: मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत द्वारा कर्मियों के चयन के लिए जिला स्तर पर अभ्यर्थियों का एक पैनल तैयार किया जाएगा। इस पैनल के देख-रेख में भर्ती की सूचना दी जाएगी और इन कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment