एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, जानें नाम

न्यूज डेस्क: वनडे क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉड बनाया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे टॉप पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने वनडे क्रिकेट के एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाये हैं।

एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, जानें नाम। 

1. सचिन तेंदुलकर: एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन सबसे आगे हैं। इन्होने अब तक कुल पांच 150 से ज्यादा रन बनाये हैं। 

2. क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 150 से ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने 4 बार 150 से ज्यादा रन बनाये हैं। 

3. सनथ जयसूर्या: श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने भी वनडे क्रिकेट में चार बार 150 से ज्यादा रन बनाये हैं। 

4. रोहित शर्मा: इस लिस्ट में भारत के रोहित शर्मा भी शामिल हैं। इन्होने भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बार 150 से ज्यादा रन बनाये हैं।

5. ब्रायन लारा: वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने वनडे क्रिकेट में कुल तीन बार 150 से ज्यादा रन बनाये हैं।

0 comments:

Post a Comment