विदेशी धरती पर भारत के 5 सबसे सफल बल्लेबाज, जानें सभी का नाम।
1 .सचिन तेंदुलकर: विदेशी धरती पर भारत के सचिन तेंदुलकर सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं। इन्होने विदेशी धरती पर 106 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 55 की औसत से 29 शतकों और 8705 रन बनाए हैं।
2 .राहुल द्रविड़: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहुड द्रविड़ का नाम आता हैं। इन्होने विदेशी धरती पर कुल 94 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें राहुल द्रविड़ ने 53 के औसत से 7690 रन बनाए हैं। वहीं 21 शतक भी लगाया हैं।
3 .सुनील गवास्कर: विदेशी धरती पर सबसे सफल बल्लेबाजों की लिस्ट में सुनील गवास्कर तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने विदेशी धरती पर 60 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे 52.11 के औसत से 5055 रन और 18 शतक लगाए हैं।
4 .वीवीएस लक्ष्मण: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण का नाम आता हैं। इन्होने विदेशी धरती 77 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे 42 से ज्यादा की औसत से 5014 रन और 9 शतक लगाए हैं।
5 .सौरव गांगुली: विदेशी धरती पर सफल बल्लेबाजों की लिस्ट में गांगुली पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने विदेशी धरती पर 63 टेस्ट मैच खेले हैं और 41 की औसत से 4000 से ज्यादा रन बनाये हैं।

0 comments:
Post a Comment