जमीन की खरीदारी में कौन से कागजात चेक करना है समझदारी?

न्यूज डेस्क: जमीन या किसी प्रॉपटी की खरीदारी कर रहे हैं तो उसके कागजातों को चेक करना आपके लिए बहुत ज़रूरी हैं। अगर आप किसी पर आंख बंद करके विश्वास करते हैं तो आप धोखेधड़ी में फंस सकते हैं। इसलिए आप इस बात का सदैव ख्याल रखें।

जमीन की खरीदारी में कौन से कागजात चेक करना है समझदारी?

1 .लोन सर्टिफिकेट: अगर आप कोई जमीन या फ्लैट खरीद रहे हैं तो लोन सर्टिफिकेट को जरूर चेक करें। क्यों की ये सर्टीफिटेक ये सुनिश्चित करता है कि संबंधित प्रॉपर्टी या जमीन पर कोई लोन या अन्य देनदारी तो नहीं है। 

2 .जमीन का नया रसीद: शहर में जमीन ले रहे हैं तो आप जमीन का नया रसीद जरूर चेक करें। क्यों की रसीद ये ये सुनिश्चित करता है की जमीन मालिक ने जमीन का लगान सही तरीकों से भरा हैं।

3 .सेल डीड: कोई जमीन या प्रॉपटी खरीदने से पहले सेल डीड को जरूर चेक करें। क्यों की ये कागजात प्रॉपर्टी के मालिकाना हक़ की पुष्टि करता है।

4 .बिल्डिंग प्लान अप्रूवल: शहर में फ्लैट खरीदने से पहले बिल्डिंग प्लान अप्रूवल की जांच कर लेने में आपकी समझदारी हैं। क्यों की ये कागजात इस बात को सुनिश्चित करता है की बिल्डर ने कानूनी अप्रूवल लेकर बिल्डिंग बनाई हैं।

5 .जमीन का खतियान: अगर आप किसी व्यक्ति से जमीन ले रहे हैं तो आप जमीन खतियान की जांच सही तरीकों से जरूर करें। 

0 comments:

Post a Comment