वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, जानें सभी का नाम

न्यूज डेस्क: वनडे क्रिकेट में बहुत से ऐसे गेंदबाज हुए जिनकी गेंदबाजी का दुनिया लोहा मानती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उन टॉप गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉड बनाया हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, जानें सभी का नाम। 

1 .मुथैया मुरलीधरन: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज में मुथैया मुरलीधरन पहले नंबर पर हैं। इन्होने वनडे कैरियर में कुल 350 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है और 534 विकेट लिए हैं।

2 .वसीम अकरम: इस लिस्ट में दीसरे नंबर पर पाकिस्तान के वसीम अकरम का नाम होता हैं। इन्होने 356 मैचो की 351 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 502 विकेट लिए हैं।

3 .वकार यूनुस: सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में पाकिस्तान के वकार यूनुस तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने कुल 262 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमे 416 बल्लेबाज़ों को आउट किया हैं। 

4 .चामिंडा वास: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के गेंदबाज चामिंडा वास का नंबर आता हैं। इन्होने कुल 322 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 400 विकेट लिये हैं।

5 .शहीद अफरीदी: सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में पाकिस्तान के अफरीदी पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने 398 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमे 395 विकेट प्राप्त किये हैं।

0 comments:

Post a Comment