कब हैं बसंत पंचमी : ज्योतिष द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस साल 16 फरवरी 2021 को सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर पंचमी तिथि प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 17 फरवरी 2021 को सुबह 05 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद समाप्त हो जाएगी।
पूजा करने का शुभ मुहूर्त : बता दें की बसंत पंचमी के दिन सूर्योदय के बाद और पूर्वाह्न से पहले मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती हैं। इस अवधि में आप कभी भी पूजा कर सकते हैं। आपके लिए शुभ और लाभकारी साबित होगा।
कैसे करें पूजा : ज्योतिष के अनुसार पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा की शुरुआत करें। साथ ही साथ मां सरस्वती को पीले वस्त्र पर स्थापित करें और सच्चे मन से उनकी आराधना करते हुए मां सरस्वती की पूजा आराधना करें।

0 comments:
Post a Comment