बड़ी खबर: महेश्वर हजारी बने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष

न्यूज डेस्क: बिहार विधानसभा से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जदयू के विधायक  महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। बता दें की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान महेश्वर हजारी को 124 वोट मिले। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से महेश्वर हजारी तथा बिहार महागठबंधन की ओर से राजद विधायक भूदेव चौधरी ने मंगलवार को नामांकन किया था।

बता दें की वोटिंग के दौरान विपक्ष अनुपस्थित रहा। वहीं महेश्वर हजारी को 124 वोट मिले और वो बिहार विधानसभा के नए  उपाध्यक्ष के तौर पर चुन लिए गए। आपको बता दें की महेश्वर हजारी साल 2005 से लगातार विधानसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं। 

0 comments:

Post a Comment