खबर के मुताबिक सरकार ने विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने संवर्ग नियमावली 2021 को मंजूरी दे दी हैं। इससे राज्य के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति का रास्ता साफ़ हो गया हैं। बहुत जल्द भर्ती का सूचना प्रकाशित किया जा सकता हैं।
चयन प्रक्रिया : बता दें की बिहार के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इसके आधार पर मेरिट तैयार किया जायेगा।
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी सायंस में डिप्लोमा अथवा स्नातक डिग्रीधारी निर्धारित किया गया हैं।
पदों का विवरण : बिहार के 44 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पुस्तकालयाध्यक्षों के 34 स्वीकृत पद हैं। ये सभी पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द कोई सूचना जारी की जाएगी। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। आप इसपर नजर बनाये रखें।
0 comments:
Post a Comment