बिहार में पुश्तैनी जमीन पर किसका अधिकार मजबूत

न्यूज डेस्क: बिहार में करीब-करीब सभी लोगों के पास पुश्तैनी जमीन हैं। लेकिन लोगों को पुश्तैनी जमीन के अधिकार के बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं। जिसके कारण उन्हें भविष्य में कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की पुश्तैनी जमीन का किसका अधिकार सबसे मजबूत माना जाता हैं। 

बिहार में पुश्तैनी जमीन पर किसका अधिकार मजबूत। 

1 .कानून के मुताबिक बिहार में चार पीढ़ियों तक प्रॉपर्टी का हस्तांतरण पुश्तैनी अधिकार कहा जाता है। इसपर व्यक्ति को जन्म से भी अधिकार मिल जाता हैं।

2 .बिहार में पुश्तैनी जमीन पर उस व्यक्ति का अधिकार सबसे मजबूत होता हैं जो उस घर में जन्म लेता हैं। वो चाहें लड़का हो या लड़की।

3 .बता दें की मां, नानी, चाचा और भाइयों से मिली प्रॉपर्टी को पुश्तैनी प्रॉपर्टी नहीं कहते हैं। इस प्रॉपटी पर आप दावा नहीं कर सकते हैं। 

4 .बता दें की बिहार में पुश्तैनी जमीन को बिना परिवारिक बंटवारा किये नहीं बेच सकते हैं। बंटवारा के दौरान बेटी को भी बराबर हिस्सा देना होगा।

5 .वसीयत या उपहार में मिली प्रॉपर्टी भी पुश्तैनी प्रॉपर्टी नहीं होता हैं। इस प्रॉपटी पर भी कोई व्यक्ति दावा नहीं कर सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment