खबर के अनुसार मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा हैं की अगले 24 घंटों तक लुधियाना और आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ स्थान पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। जिससे ठंड में तेजी के साथ वृद्धि होने के आसार हैं।
बता दें की लुधियाना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई हैं और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। जिससे की लोगों को तेज ठंड महसूस हो रहा हैं। खास कर ग्रामीण इलाकों में बिना रजाई के सोना मुश्किल हैं।
वहीं, दिन के समय भी लुधियाना के खुले मैदानी इलाकों में धुंध छाई हुई हैं। मौसम विभाग ने लोगों के लिए धुंध के साथ साथ कोहरे का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ सुबह के समय वाहन चलाने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की हैं।
0 comments:
Post a Comment