खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी 2016 को लागू करने की तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही इसे अहमदाबाद शहर में लागू किया जा सकता हैं।
बता दें की निगम ने चांदलोडिया, कालूपुर, जोधपुर आदि शहर के विभिन्न 7 जोनों में अलग-अलग 13 स्थानों पर सब्जी मंडियां बनाने का कार्य करने का फैसला किया हैं। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जायेगा और इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
दरअसल शहर के अधिकांश इलाकों में सार्वजनिक सड़कों पर सब्जियों की बिक्री होती हैं। जिसके कारण शहर में जाम की समस्या बनी रहती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए 7 जोन में 13 नई सब्जी मंडियां बनाने की तैयारी की जा रही हैं।
0 comments:
Post a Comment