इस हाईवे का निर्माण साहेबगंज से शुरू होकर अरेराज होते हुए बेतिया तक किया जाएगा। इसके तैयार होने के बाद पटना और बेतिया के बीच आवागमन आसान होगा। फिलहाल साहेबगंज से बेतिया पहुंचने में करीब ढाई घंटे लगते हैं, लेकिन नया हाईवे बनने के बाद यह सफर लगभग एक घंटे में पूरा हो सकेगा। यानी यात्रियों के करीब डेढ़ घंटे बचेंगे।
इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
इस परियोजना से वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना भी पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा। इससे व्यापार, माल ढुलाई और औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
इस हाईवे के बनने से केसरिया बुद्ध स्तूप, सोमेश्वरनाथ मंदिर, वैशाली का विश्व शांति स्तूप और जैन मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा। इससे बिहार के बुद्ध सर्किट को मजबूती मिलेगी और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है।
रोजगार के भी खुलेंगे नए अवसर
इस परियोजना से निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होने का अनुमान है। इसके अलावा हाईवे के आसपास लॉजिस्टिक्स, कारोबार, कृषि और रियल एस्टेट जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। कुल मिलाकर यह हाईवे उत्तर बिहार के लोगों के लिए बेहतर सड़क सुविधा के साथ-साथ विकास और रोजगार के नए अवसर लेकर आ सकता है।

0 comments:
Post a Comment