Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भूचाल, औंधे मुंह गिरे रेट

नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। 20 नवंबर 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ चांदी के भाव भी तेजी से नीचे आए हैं। इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है, वहीं खरीदारों को कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।

सोने और चांदी की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,27,548 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने की कीमत 3.35 प्रतिशत गिरकर 3,561.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी 5.87 प्रतिशत टूटकर 41.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। घरेलू बाजार में MCX पर चांदी का भाव 1,57,600 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गया।

दिल्ली, मुंबई और पटना में सोने का ताजा भाव

शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं।

दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,30,830 | 22 कैरेट ₹1,19,940 | 18 कैरेट ₹98,160

मुंबई: 24 कैरेट ₹1,30,680 | 22 कैरेट ₹1,19,790 | 18 कैरेट ₹98,040

कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,30,680 | 22 कैरेट ₹1,19,790 | 18 कैरेट ₹98,040

पटना: 24 कैरेट ₹1,30,730 | 22 कैरेट ₹1,19,840 | 18 कैरेट ₹98,060

चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,30,680 | 22 कैरेट ₹1,19,790 | 18 कैरेट ₹98,040

हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,30,680 | 22 कैरेट ₹1,19,790 | 18 कैरेट ₹98,040

आखिर क्यों लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदों और वैश्विक महंगाई की चिंताओं का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव के कारण निवेशकों की रणनीति भी बदल रही है।

0 comments:

Post a Comment