हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब उनके शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इन बदलाव के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह की परेशानियों का जन्म हो जाता हैं। इसके लिए महिला को सही जानकारी होना बहुत ज़रूरी माना जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों के सेवन से गर्भवती महिला की सभी परेशानी दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिला के लिए ज़रूरी है इन 5 चीजों का सेवन।
फोलिक एसिड, गर्भवती महिला के शरीर में जब फोलिक एसिड की कमी हो जाती हैं तो महिलाओं के गर्भ में शिशु का विकास नहीं हो पाता हैं और शिशु किसी ना किसी बीमारी का शिकार हो जाता हैं। इसलिए महिला को फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना बहुत ज़रूरी माना जाता हैं। फोलिक एसिड आहार के लिए महिलाएं पालक, दलिया, सूखी मटर, मूंगफली का सेवन कर सकती हैं। इसमें फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
प्रोटीन, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो उसे प्रोटीन की आवश्यकता सबसे अधिक होती हैं। क्यों की प्रोटीन की कमी के कारण महिलाओं के शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती हैं और उनके शरीर में थकान बनी रहती हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। इसके लिए महिलाओं को अंडा, मसूर का दाल, मशरूम, बादाम आदि का सेवन करना चाहिए। ये गर्भवती महिलाओं के लिए अमृत के समान होता हैं।
आयरन, गर्भावस्था में गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं और महिलाएं शारीरिक तौर पर कमजोर होने लगती हैं। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ख़राब हो जाता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को आयरन युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। इसके लिए महिलाएं पालक, चुकंदर, अनार आदि का सेवन कर सकती हैं। इसमें आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
कैल्शियन, गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिला को प्रतिदिन दूध, बादाम, सेब, अखरोट, काजू का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती हैं जो महिलाओं के लिए अच्छी मानी जाती हैं।
विटामिन डी, गर्भवती महिला के लिए विटामिन डी का सेवन भी ज़रूरी होता हैं। इसके सेवन से गर्भवती महिला का बॉडी स्वस्थ और फ़िट रहता हैं तथा शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती हैं। विटामिन डी के लिए महिलाएं दूध, संतरा, बादाम, केला आदि का सेवन कर सकती हैं। साथ ही साथ सुबह के समय हल्के धूप में टहल सकती हैं। क्यों की धूप से भी शरीर को विटामिन डी मिलता हैं।
0 comments:
Post a Comment