हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था के दौरान उसे कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता हैं। महिलाओं को इन खतरों से सावधान रहने की ज़रूरत होती हैं। क्यों की इस खतरों के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे इन्ही खतरों के बारे में जिन खतरों से गर्भवती महिला को हमेशा सावधान रहना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था के दौरान इन 5 खतरों से रहें सावधान।
अधिक उल्टी से, गर्भावस्था के दौरान अधिक उल्टी होने के खतरों से सावधान रहना चाहिए और इसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करनी चाहिए। अगर किसी महिला को अत्यधिक उल्टी होती हैं तो इसका अर्थ हैं की उसके गर्भ में भूर्ण का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो रहा हैं या फिर उसके शरीर में कोई परेशानी हैं। इस अवस्था में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
प्राइवेट पार्ट से पानी का आना, गर्भवती महिला के प्राइवेट पार्ट से पानी आना गर्भपात की ओर इशारा करता हैं। इसलिए इस खतरे से महिलाओं को हमेशा सावधान रहना चाहिए और इसे एक नॉर्मल समस्या समझकर नज़रअंदाज़ करने की भूल नहीं करनी चाहिए। गर्भावस्था के समय अगर किसी महिला के प्राइवेट पार्ट से सफेद रंग का पानी आता हैं तो महिलाएं तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
फ्लू से, गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला को फ्लू से सावधान रहना चाहिए। अगर किसी महिला को इस समय सर्दी या जुकाम होता हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्यों की गर्भावस्था के समय फ्लू होने से गर्भ में भूर्ण का निर्माण ठीक तरीकों से नहीं होता हैं और कभी कभी महिलाओं में गर्भपात होने की समस्या उत्पन हो जाती हैं।
खून की कमी से, गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय खून की कमी होने के खतरों से सावधान रहना चाहिए। क्यों की खून की कमी होने के कारण महिलाओं के शरीर में एनीमिया की बीमारी जन्म ले लेती हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ख़राब होता हैं। इसलिए गर्भवती महिला इस बात का सदैव ख्याल रखें और आयरन युक्त आहार का सेवन करें।
अधिक पेट दर्द से, गर्भावस्था के समय अत्यधिक पेट दर्द की समस्या भी खतरनाक होता हैं। इससे महिलाओं को सावधान रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्यों की अत्यधिक पेट दर्द की समस्या महिलाओं के शरीर में तब उत्पन होती हैं। जब गर्भ में पल रहा शिशु का विकास ठीक तरीक़ों से नहीं होता हैं। इस समस्या के कारण कभी कभी महिलाओं को किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
0 comments:
Post a Comment