हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं को कई सारे पोषक तत्वों की ज़रूरत होती हैं ताकि माँ के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जो आहार का सेवन अगर कोई महिला गर्भावस्था के समय करती हैं तो इससे माँ और बच्चे को पूरा पोषण मिलेगा तथा महिला का शरीर भी स्वस्थ और फ़िट रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में ये 5 आहार देगा माँ और बच्चे को पूरा पोषण।
दूध, गर्भावस्था के समय दूध का सेवन माँ और बच्चे को पूरा पोषण देगा। इससे महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा तथा गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से हो सकेगा। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी और मैग्नेशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। जिससे गर्भवती महिला के शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती हैं और महिला का पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। साथ हीं साथ महिलाएं खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं।
दाल, गर्भावस्था में दाल का सेवन माँ और बच्चा दोनों के लिए लाभदायक होता हैं। क्यों की दाल में में प्रोटीन और फोलेट के साथ साथ आयरन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे गर्भवती महिला का स्वास्थ अच्छा रहता हैं और जन्म के वक्त बच्चे का बजन भी समान्य रहता हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला को चना, बीन्स, सोयाबीन, मूंग, मसूर के दाल का सेवन करना चाहिए।
साबुत अनाज, गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला को साबुत अनाज जैसे मक्का, ओट्स, गेंहू, दलिया आदि का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भवती महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को पूरा पोषण मिलता हैं। इससे महिला के साथ साथ उसका बच्चा भी स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। साबित अनाज में फाइबर, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर होती हैं जो महिलाओं के लिए लाभदायक मानी जाती हैं।
हरी सब्जियां, हरी सब्जियों में कैल्शियम, आयरन के साथ साथ विटामिन की प्रचुर मात्रा पायी जाती हैं। इससे गर्भवती महिला का शरीर स्वस्थ रहता हैं और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं। इतना हीं नहीं इसके सेवन से महिला का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं और शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं।
सूखे फल, गर्भावस्था के समय सूखे फल का सेवन माँ और बच्चा दोनों के लिए अमृत के समान होता हैं। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं और उसके गर्भ में शिशु भी स्वस्थ रहता हैं। सूखे फल के तौर पर महिलाओं को बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, अंजीर का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, के साथ साथ फोलिक एसिड की भी मात्रा भरपूर होती हैं। जो माँ और बच्चे को पूरा पोषण देता हैं।
0 comments:
Post a Comment