हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में खून की कमी होती हैं। इस कमी के कारण इंसान का शरीर कमजोर हो जाता हैं और शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन हो जाती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फल के बारे में जिन फल का सेवन अगर आप प्रतिदिन करते हैं तो इससे आपके शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी तथा आपका शरीर ताकतवर बन जायेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की शरीर में खून बढ़ाकर आपको ताकतवर बनाते हैं ये 5 फल।
अनार, दरअसल अनार में कैल्शियम, सोडियम, मेग्नेशियम के साथ साथ आयरन की मात्रा अधिक होती हैं। जिसके सेवन से शरीर में खून का निर्माण होता हैं और शरीर में ताकत आती हैं। इतना हीं नहीं अगर आप प्रतिदिन अनार का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाएगी और आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। साथ हीं साथ शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होगी।
सेब, शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सेब का सेवन बहुत ज़रूरी माना जाता हैं। सेब में आयरन मौजूद होती हैं जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता हैं। अगर आप नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी और आपका शरीर ताकतवर बन जायेगा। इसलिए आप सेब का सेवन जरूर करें।
चुकंदर, खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर सबसे लाभकारी माना जाता हैं। क्यों की चुकंदर में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। इतना हीं नहीं चुकंदर में फोलिक एसिड के साथ साथ फाइबर की मात्रा भी मौजूद होती हैं। जिससे इंसान का शरीर ताकतवर बनता हैं। इसलिए आप चुकंदर के जूस या चुकंदर के सलाद का सेवन कर सकते हैं।
अंगूर, दरअसल अंगूर में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम के साथ साथ आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे शरीर में खून की कमी की भरपाई हो जाती हैं। साथ हीं साथ अंगूर के सेवन से शरीर में फुर्ती आती हैं और इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इससे शरीर की मांसपेशियों में ताकत बनी रहती हैं। आप सुबह की डाइट में अंगूर का सेवन जरूर करें।
गाजर, अगर आप प्रतिदिन गाजर के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी तथा आपका शरीर ताकतवर बन जायेगा। साथ हीं साथ आपके शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी और आपके शरीर का पाचन तंत्र भी अच्छा रहेगा। जिससे आपके पेट में गैस की समस्या उत्पन नहीं होगी। इसलिए गाजर का सेवन आप जरूर करें।
0 comments:
Post a Comment