हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला माँ बनने वाली होती हैं तो उसे स्वस्थ और फ़िट रहना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की गर्भवती महिला स्वस्थ और फ़िट रहती हैं तब उसके गर्भ में बच्चे का सही विकास होता हैं और बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जिन काम को करने गर्भवती महिला स्वस्थ और फ़िट रह सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की स्वस्थ और फ़िट रहने के लिए गर्भवती महिला करें ये 5 काम।
पानी पिएं, स्वस्थ और फ़िट रहने के लिए गर्भवती महिला को समय समय पर पानी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद विषैला पदार्थ बाहर आ जाता हैं और महिला का शरीर स्वस्थ रहता हैं। साथ ही साथ उनके शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं तथा पेट में गैस और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को इस बात का ख्याल सदैव रखना चाहिए।
व्यायाम करें, अगर कोई गर्भवती महिला खुद को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहती हैं तो उसे नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। महिलाओं को सुबह सुबह खाली पैर टहलना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेकर कोई व्यायाम करना चाहिए। इससे महिला का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा शरीर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन नहीं होगी।
ब्लड का चेकअप कराएं, स्वस्थ और फ़िट रहने के लिए गर्भवती महिला को समय समय पर अपने ब्लड का चेकअप कराते रहना चाहिए। इससे महिलाओं को अपने शरीर और गर्भ में पल रहे शिशु के बारे में सही जानकारी मिल जाती हैं। जिससे किसी भी प्रकार के समस्या होने का खतरा कम जाता हैं। गर्भवती महिला को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए।
फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करें, गर्भवती महिला के लिए फोलिक एसिड की ज़रूरत सबसे अधिक होती हैं। क्यों की फोलिक एसिड की कमी के कारण गर्भ में शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और महिलाएं भी अस्वस्थ हो जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इसके लिए महिलाएं सोयाबीन, पालक, अंडा आदि का सेवन कर सकती हैं। इससे महिला का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा।
साबुत अनाज का सेवन करें, स्वस्थ और फ़िट रहने के लिए गर्भवती महिला प्रतिदिन साबुत अनाज का सेवन जरूर करें। क्यों की साबुत अनाज में कैल्शियम, प्रोटीन, मेग्नेशियम, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो महिलाओं के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं तथा उसे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं।
0 comments:
Post a Comment