हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में कुछ महिलाओं को उल्टी होने की समस्या उत्पन हो जाती हैं तो कुछ महिलाओं को उल्टी ना के बराबर होती हैं। इन्ही बातों को जानने के लिए अमेरिकन हेल्थ और मेडिसीन के शोधकर्ताओं ने एक शोध किया और ये जानने की कोशिश की की गर्भवती महिला को उल्टी होना अच्छा हैं या नहीं। तो आइये इस शोध के द्वारा जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में उल्टी होना अच्छा संकेत।
शोध, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार अमेरिकन हेल्थ और मेडिसीन के 5 डॉक्टरों ने 27 महिलाओं पर 36 दिनों तक एक शोध किया। शोध करने के बाद डॉक्टरों ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए जो बतायी उसे जान सभी लोग चकित हो गए। डॉक्टरों ने बताया की गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला को उल्टी होना एक अच्छा संकेत होता हैं। इससे महिलाओं को चिंता नहीं करनी चाहिए। क्यों की यह संकेत एक स्वस्थ और सेहतमंद भूर्ण निर्माण की ओर इशारा करता हैं।
इस शोध को करने वाले डॉक्टर एस हार्मर का कहना हैं की जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब गर्भावस्था में प्रेगनेंसी हार्मोन्स का निर्माण होता हैं। जिससे महिलाओं को उल्टी और मतली की समस्या होती हैं। इससे महिलाओं को परेशानियों का सामना तो करना पड़ता हैं। लेकिन उनके गर्भाशय में एक स्वस्थ और सेहतमंद भूर्ण का विकास होता होता हैं। डॉक्टर एस हार्मर का कहना हैं की जिन महिलाओं के गर्भ में जुड़वाँ बच्चा पल रहा होता हैं। उन महिलाओं को ज्यादा उल्टी होती हैं।
डॉक्टर एस हार्मर का कहना हैं की हमारी टीम ने इस शोध के दौरान ये पाया की गर्भावस्था के शुरूआती समय में उल्टी होना अच्छा संकेत होता हैं। लेकिन जैसे जैसे भूर्ण विकसित होता हैं महिलाओं में उल्टी होने की समस्या कम हो जाती हैं। लेकिन फिर भी अगर किसी महिला को ज्यादा उल्टी होती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और समय समय पर अपने शरीर की जांच कराते रहना चाहिए। उल्टी होने से महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। जिसका असर गर्भ में विकसित हो रहे भूर्ण पर पड़ता हैं। इसलिए इस दौरान महिलाओं को थोड़ी थोड़ी देर पर पानी का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment