हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो शरीर में आयरन की कमी महिलाओं के लिए बहुत हीं खतरनाक होती हैं। इस कमी के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। जिससे महिलाओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जो बीमारी शरीर में आयरन की कमी के कारण उत्पन होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की शरीर में आयरन की कमी से होती है ये 5 बीमारी।
सांस का फूलना, शरीर में जब आयरन की कमी हो जाती हैं तो इससे महिलाओं के शरीर में ऑक्सीजन की भी कमी होने लगती हैं। जिससे थोड़ी देर चलने के बाद महिलाओं का सांस फूलने लगता हैं और उनके शरीर में थकान की समस्या उत्पन हो जाती हैं। यह बीमारी महिलाओं के लिए कभी कभी काफी खतरनाक साबित होती हैं। इसलिए महिलाओं को इसे नज़रअंदाज़ नहीं करनी चाहिए।
एनीमिया,आयरन की कमी के कारण महिलाएं एनीमिया की बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं। इस बीमारी के कारण शरीर का रंगत पीला हो जाता हैं और ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण रूक जाता हैं। इससे महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को हमेशा आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में आयरन की कमी ना हो।
धड़कनों का तेज़ होना,आयरन की कमी होने से फेफड़ों का ऑक्सीजन सारे शरीर में ठीक तरीकों से नहीं पहुंच पाता हैं। जिसके कारण महिलाओं की धड़कने तेज़ हो जाती हैं और धीरे धीरे महिलाओं के शरीर में ह्रदय संबंधित परेशानी उत्पन होने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए और आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि इस बीमारी से बचा जा सकें।
सिरदर्द, आयरन की कमी होने के कारण ऑक्सीजन का सप्लाई दिमाग में ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण महिलाओं के दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स जन्म लेने लगता हैं और महिलाएं सिरदर्द की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं और धीरे धीरे महिलाएं तनाव और डिप्रेशन का भी शिकार हो जाती हैं। इस अवस्था में महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
पैरों में कंपन, जब किसी महिला के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं तो उसके शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इस दौरान महिलाओं को चलते समय पैरों में कंपन होता हैं और महिलाएं बहुत जल्द थक जाती हैं और उनके पैरों में दर्द भी होने लगता हैं। इस बीमारी से बचने के लिए महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment