पीरियड्स के समय माँ बन सकती है महिलाएं, शोध

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में बहुत से लोगों को ऐसा लगता हैं की महिलाएं पीरियड्स के समय माँ नहीं बन सकती हैं और वो गर्भधारण नहीं कर सकती हैं। लेकिन एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध को करने  के बाद जो खुलासा किया वो सबको आश्चर्चकित कर दिया। आज इसी शोध के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की क्या पीरियड्स के समय महिलाएं माँ बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की पीरियड्स के समय माँ बन सकती है महिलाएं।  
शोध, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार एमोरी यूनिवर्सिटी के 8 शोधकर्ताओं ने 35 महिलाओं पर 49 दिनों तक एक शोध किया। इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनिक परिवर्तन पर अध्ययन किये। जिसके बाद शोधकर्ताओं ने बताया की पीरियड्स के समय भी महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं और एक स्वस्थ और सेहतमंद बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इससे महिलाओं के शरीर में कोई परेशानी नहीं होती हैं। 

इस शोध में शामिल एमोरी यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर डॉकरेल का कहना हैं की पीरियड्स के समय जब महिलाओं के शरीर में हार्मोनिक परिवर्तन होते हैं उस समय महिलाओं के गर्भाशय में कुछ ऐसे अंडे मौजूद होते हैं जो पुरुषों के शुक्राणु के साथ मिल कर भूर्ण का निर्माण कर लेते हैं और महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। इसलिए सभी  कपल को अपने दिमाग से ये बात निकल देनी चाहिए की पीरियड्स के समय महिलाएं माँ नहीं बन सकती हैं। 

प्रोफ़ेसर डॉकरेल का कहना हैं की जब हमारी टीम ने महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनिक परिवर्तन पर शोध किया तो हमने पाया की पीरियड्स के समय महिलाओं को गर्भवती होने के चांस और दिनों के मुकाबले बहुत कम होते हैं। लेकिन वैसी महिलाएं जिनके शरीर का पीएच लेवल समान्य होता हैं तथा शरीर में एनीमिया या थायराइड की समस्या नहीं होती हैं। साथ हीं साथ जिनका शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छा होता हैं। वो महिलाएं पीरियड्स के समय में भी गर्भधारण कर लेती हैं और माँ बन जाती हैं। क्यों की इन महिलाओं के गर्भाशय में पीरियड्स के समय भी कुछ ऐसे अंडे मौजूद होते हैं जो पुरुषों के शुक्राणु से फर्टलाइज़ होकर भूर्ण का निर्माण करने लगते हैं। 

इस शोध को करने के लिए एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 24 से 32 साल की उम्र के 35 महिलाओं को शामिल किया और प्रोफ़ेसर डॉकरेल के नेतृत्व में उन महिलाओं पर 49 दिनों तक  शोध किया। इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने महिलाओं पर कई तरह में मेडिकल टेस्ट भी किये। साथ हीं साथ शरीर में होने वाले  हार्मोनिक परिवर्तन पर अध्ययन किया। जिससे ये साबित हो पाया की पीरियड्स के समय महिलाएं माँ बन सकती हैं और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं। 


0 comments:

Post a Comment