गर्भवती महिला के लिए ज़रूरी है ये 5 पौष्टिक आहार

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब उसके लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की इस आहार के सेवन करने से महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा शिशु स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे उन पौष्टिक आहार के बारे में जिन पौष्टिक आहार का सेवन महिलाएं प्रतिदिन करें। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिला के लिए ज़रूरी है ये 5 पौष्टिक आहार। 
कार्बोहाइडेट से भरपूर आहार, गर्भवती महिलाओं को कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार का सेवन करना ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की कार्बोहाइडेट से भरपूर आहार का सेवन करने से गर्भवती महिला के शरीर का ब्लड शुगर सामान्य होता हैं। इतना हीं नहीं इससे महिलाओं के शरीर का फर्टिलिटी रेट भी बढ़ता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को साबुत अनाज, फल, बीन्स जैसे आहार का सेवन करना चाहिए। इसमें कार्बोहाइडेट की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। 

फाइबर युक्त आहार, दरअसल फाइबर युक्त आहार के सेवन से गर्भवती महिला के पेट में गैस या कब्ज की समस्या नहीं होती हैं। साथ हीं साथ सीने में उत्पन होने वाले जलन की समस्या समाप्त हो जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को फाइबर युक्त पौष्टिक आहार का सेवन करना ज़रूरी माना जाता हैं। इसके लिए महिलाएं सेब, अंडा, बादाम, अखरोट, दलिया, ब्रोकली का सेवन कर सकती हैं। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं। जिससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता हैं।  

ओमेगा 3 युक्त आहार, गर्भवती महिला को ओमेगा 3 युक्त पौष्टिक आहार का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। क्यों की ओमेगा 3 फैटी हार्मोन्स को संतुलित रखने का काम करता हैं। साथ हीं साथ इसके सेवन से दिमाग में उत्पन तनाव की समस्या भी दूर हो जाती हैं। ओमेगा 3 युक्त आहार के लिए महिलाओं को अलसी, अखरोट, मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें ओमेगा 3 की मात्रा भरपूर होती हैं।  

कैल्शियम से भरपूर आहार, दरअसल गर्भवती महिला के लिए कैल्शियम युक्त आहार का सेवन ज़रूरी होता हैं। क्यों की इसके सेवन से महिलाओं के शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं तथा गर्भ में शिशु का विकास भी सही तरीकों से होता हैं। इससे माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ होते हैं और गर्भावस्था के समय महिलाओं को शरीर में उत्पन होने वाले दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं। कैल्शियम युक्त पौष्टिक आहार के लिए महिलाएं दूध, पालक, हरी सब्जियां, अखरोट, अंडा का सेवन कर सकती हैं। 

आयरन से भरपूर आहार, गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय सबसे ज्यादा आयरन की ज़रूरत होती हैं। क्यों की आयरन की कमी से महिलाओं में एनीमिया की बीमारी होने का खतरा बना रहता हैं तथा गर्भ में शिशु का मानसिक विकास भी ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को आयरन युक्त पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। इसके लिए महिलाएं अनार, सूखे मेवे, काले चने, हरी सब्जियां आदि का सेवन कर सकती हैं।  

0 comments:

Post a Comment