डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 22 फरवरी शुक्रवार के दिन नवग्रहों की चाल ऊपर पूर्व दिशा में परिवर्तित हो रहा हैं। जिससे कुछ राशियों के लोगों को प्रेमी से प्यार तो कुछ राशियों के लोगों को तकरार मिल सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की वो कौन सी राशि हैं जिस राशि के लोगों को 22 फरवरी के दिन प्रेमी से प्यार मिलेगा तथा किसे तकरार का सामना करना पड़ेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व से बनी इन तीन राशि के लोगों को 22 फरवरी के दिन प्रेमी से प्यार मिलेगा। साथ हीं साथ ये लोग अपने प्रेमी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। डेट पर जाने का इनका सपना पूरा होगा। इस राशि के लोग अपने प्रेमी को इम्प्रेस करने में कामयाब होंगे। शादीशुदा लोगों के मन में ख़ुशी और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। यह दिन आपके लिए आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। इस दिन आपके सभी सपने पुरे होंगे। आपके लिए लाल और गुलाबी रंग लकी रहेगा तथा भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल हैं। इस दिन आपका मन चंचल रहेगा तथा प्रेमी से प्यार मिलेगा। इस दिन आप अपने लव पार्टनर से किसी भी प्रकार का झूठ ना बोले। इससे आपका रिश्ता ख़राब हो सकता हैं। अगर आप अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो आपके लिए वो शुभ समय आ गया हैं। इस दिन आप अपने प्रेमी को विवाह का प्रस्ताव दे सकते हैं। आपको माता पिता की रजामंदी मिल सकती हैं। लाल और सफेद रंग इस आपके लिए शुभ रहेगा तथा भगवान गणेश की कृपा आप पर बनी रहेगी।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 22 फरवरी के दिन आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास बना रहेगा। इस दिन आपको प्रेमी से प्यार मिल सकता हैं और आपके रिलेशनशिप में कुछ नयापन देखने को भी मिल सकता हैं। ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल हैं जिससे आपको इस दिन कॉलेज के किसी मित्र से प्रेम हो सकता हैं। अगर आप लंबे समय से किसी के प्यार में हैं तो आप उनकी भावनाओं को समझे। इससे आपके प्यार की डोर मजबूत होगी। इस दिन पीला और गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा तथा शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण ग्रहों का संयोग 22 फरवरी के दिन आपके लिए शुभ नहीं हैं। जिसके कारण आपको लव लाइफ में सावधान रहने की ज़रूरत हैं। इस दिन प्रेमी से तकरार हो सकता हैं और आपके रिश्तों में खटास आ सकती हैं। इस दिन आप समझदारी से काम लें तथा अपने पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। आपके एक से अधिक प्रेम संबंध आपके बीच दूरियाँ बढ़ा सकती हैं। आप अपने मन में पार्टनर के प्रति ग़लतफहमी ना पाले और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। आपके लिए पीला और लाल रंग शुभ रहेगा तथा भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।
0 comments:
Post a Comment