शास्त्रों की बात करें तो प्रेम संबंधों को लेकर 26 फरवरी का दिन मिला जुला रहने वाला हैं। इस दिन कुछ राशियों को प्यार में जीत तो कुछ को हार मिल सकती हैं। कुछ लोगों के प्रेम संबंध ख़राब हो सकते हैं तो किसी के जीवन में खुशियां आ जाती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की प्रेम संबंधों के लिए 26 फरवरी का दिन कैसा रहने वाला हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 26 फरवरी का दिन प्रेम संबंधों के लिए शुभ नहीं हैं। इस दिन आपके मन में उत्पन गलतफहमियां आपके लव रिलेशनशिप को ख़राब कर सकता हैं। जिसके कारण रिश्तों में दरार आ सकती हैं। अगर आप किसी को सच्चा प्रेम करते हैं तो उनकी भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें मनाने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में एक से अधिक प्रेम संबंध आपके बीच दूरियों को बढ़ा सकता हैं। आपके लिए लाल रंग शुभ रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण मंगल का प्रभाव आपके शुभ छेत्र में होगा। जिससे 26 फरवरी के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल रहेंगे। इस दिन आप अपने मन की बात अपने प्रेमी से मनवा सकते हैं और उनके साथ लव लाइफ का आनंद ले सकते हैं। आपके जीवन में प्रेम विवाह का योग बनता दिख रहा हैं। आप अपने वाणी से इस दिन सब का मन मोह लेंगे। आपके लव लाइफ में खुशियों का संचार होता रहेगा। हरा और नीला रंग आपके लिए लकी साबित होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 26 फरवरी के दिन आपके प्रेम संबंधों में आकर्षण बना रहेगा तथा पार्टनर के प्रति आपका विश्वास बढ़ जायेगा। इस दिन कॉलेज के किसी मित्र से आपको प्यार हो सकता हैं और आप उसे प्रेम प्रस्ताव भी दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं और इन्हे संतान का सुख मिल सकता हैं। इस दिन आप अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझे। इससे आपके प्यार की डोर मजबूत होगी। गुलाबी और लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण प्रेम संबंधों को लेकर आपके सितारे आपके अनुकूल नहीं हैं। इस दिन आपके प्रेम संबंधों में रूठने मनाने का खेल चल सकता हैं। जिससे आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं। क्रोध के कारण आपके रिलेशनशिप में कड़वाहट आ सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच गलतफहमियां रिश्तों में दरार ला सकती हैं। इस दिन आप अपने मन को शांत रखें तथा किसी के बातों पर विश्वास ना करें। दोपहर बाद का समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आप अपने प्रेमी से मुलाकात कर सकते हैं। आपके लिए इस दिन पीला और लाल रंग लकी रहेगा।
0 comments:
Post a Comment