हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत ही महिलाएं ऐसी हैं जो माँ नहीं बनना चाहती हैं। लेकिन उनके मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की अपने पार्टनर के साथ रहने से कहीं वो गर्भवती ना हो जाएँ। जिसके कारण उनके रिलेशनशिप में भी खटास आ जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे सेफ तरीकों के बारे में जिन तरीकों को अपना कर महिलाएं गर्भवती होने से बच सकती हैं। साथ हीं साथ इससे महिलाओं के रिलेशनशिप में खटास भी नहीं आएगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से गर्भवती नहीं होने का सबसे सेफ तरीका।
कॉपर-टी, अगर कोई महिला गर्भवती नहीं होना चाहती हैं तो वो कॉपर-टी का इस्तेमाल कर सकती। इसके इस्तेमाल से महिलाएं गर्भाधान नहीं कर पाती हैं और गर्भवती होने से बच जाती हैं। साथ हीं साथ इससे महिलाओं के शरीर पर कोई उल्टा प्रभाव नहीं पड़ता हैं और उनका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। कॉपर का इस्तेमाल गर्भवती होने से बचने के लिए सबसे बेहतर और सेफ तरीका माना गया हैं। इसका इस्तेमाल महिलाएं कर सकती हैं।
गर्भ निरोधक रिंग, गर्भाधान को रोकने के लिए गर्भ निरोधक रिंग का इस्तेमाल सबसे सेफ तरीका माना जाता हैं। यह रिंग बहुत हीं छोटा और लचीला होता हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में डाल दिया जाता हैं। शरीर में प्रवेश करने के बाद यह रिंग एक विशेष प्रकार का हार्मोन्स रिलीज करता हैं। जिससे महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती हैं। इसलिए अगर कोई महिला गर्भवती नहीं होना चाहती हैं। तो इस तरीकों को अपना सकती हैं।
गर्भनिरोधक टेबलेट, बाजार में बहुत से ऐसे गर्भनिरोधक टेबलेट मौजूद हैं जिसका सेवन करने महिलाएं गर्भवती होने से बच सकती हैं। लेकिन बहुत सी दवाएं ऐसी हैं जिससे महिलाओं को शारीरिक हानि भी होती हैं। इसलिए गर्भ निरोधक टेबलेट लेने से पहले इसके बारे में सही जांच कर लें तभी इस दवा का सेवन करें। गर्भवती होने से बचने के लिए ये भी ये सेफ तरीका हैं।
कंडोम, अगर किसी महिला का पुरुष पार्टनर कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तो इससे महिलाएं गर्भवती होने से बच सकती हैं। यह तरीका महिलाओं के लिए सबसे सेफ होता हैं। इससे महिलाओं के स्वास्थ पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता हैं और ना हीं उन्हें किसी बात को लेकर चिंता करने की ज़रूरत होती हैं। यह तरीका महिलाओं को गर्भवती होने के साथ साथ संक्रमण होने से भी बचाता हैं।
पीरियड्स साइकिल, पीरियड्स होने के पहले के 7 दिन को इनफर्टाइल दिन कहा जाता हैं। इस बिच महिलाओं को गर्भवती होने की संभावना बहुत हीं कम होती हैं। लेकिन इसे पूरी तरह से सेफ नहीं माना जाता हैं। क्यों की सभी महिलाओं की प्रेग्नेंसी साइकिल अलग अलग होता हैं। लेकिन इस दौरान महिलाओं में गर्भवती होने की सम्भावना 80% तक कम हो जाती हैं।
0 comments:
Post a Comment