हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार मछली सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसमें प्रोटीन, एन्टीऑक्सिडेंट के साथ साथ ओमेगा-3 की मात्रा भरपूर होती हैं। जिसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां मछली के सेवन करने से दूर होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आंखों की बीमारियां :
मछली मोतियाबिंद या आंखों में सूखेपन की कमी को दूर करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए से आंखों की रोशनी बढ़ती है, सूजन कम होती है और मसल्स मजबूत होती हैं। इसलिए आप मछली का सेवन रोजाना करें।
दिल की बीमारी :
एक शोध में यह बात सामने आयी है कि जो लोग सप्ताह में दो बार मछली खाते हैं। उनमें हार्ट अटैक का खतरा 15 फीसदी तक कम हो जाता है। क्यों की मछली शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है। जिससे धमनियों में खून नहीं रुकता। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड हृदय और धमनियों को मजबूत बनाता है। इससे इंसान का दिल स्वस्थ रहता हैं।
बीपी की बीमारी :
मछली बीपी को कंट्रोल करने में सहायक होता हैं। कई शोधों से यह बात साबित हुई है कि मछली खाने या फिश ऑयल के सेवन से रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरीकों से होता हैं।
कैंसर की बीमारी :
मेडिकल साइंस के एक शोध के अनुसार मछली शरीर में उत्पन होने वाले कैंसर सेल्स को मारने का काम करता हैं। अगर आप रोजाना मछली का सेवन करते हैं तो इससे कैंसर की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
हार्मोन असंतुलन :
आपको बता दें की मछली में आयोडीन, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस और पोटैशियम का भंडार होता हैं। इसके सेवन से शरीर में पाए जाने वाले हार्मोन संतुलित रहते हैं और इंसान को हार्मोनिक असंतुलन की समस्या नहीं होती हैं।

0 comments:
Post a Comment