डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हर सप्ताह इंसान का लव लाइफ चन्द्रमा और शुक्र के प्रभाव से बदलता रहता हैं। अगर शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति अच्छी हो तो इंसान का लव लाइफ भी बेहतर होता हैं और अगर शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति अनुकूल ना हो तो इंसान के लव लाइफ में कई तरह की समस्या आने लगती हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक लव राशिफल के बारे में की 11 नवंबर से 17 नवंबर 2019 तक किन राशियों का लव लाइफ कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण इस सप्ताह मेष, सिंह और धनु राशि का लव लाइफ बेहतर रहने वाला हैं। इनकी कुंडली में शुक्र और चंद्र दोनों मजबूत हैं। जिससे इन्हे सच्चा प्यार मिल सकता हैं। इनके प्रेम जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। लव पार्टनर का साथ इन्हे भाग्यशाली बना सकता हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को चारों ओर से खुशियां मिल सकती हैं। इनके जीवन पर शिव कृपा बनी रहेगी।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 11 नवंबर से 17 नवंबर 2019 तक वृष, कन्या और मकर राशि की कुंडली में दो शुभ और एक अशुभ योग का निर्माण हो रहा हैं। जिसके कारण यह सप्ताह इनके लिए सामान्य रहने वाला हैं। सप्ताह के शुरूआती समय में इन्हे लव पार्टनर का साथ मिल सकता हैं। इनके लव लाइफ में खुशियां आ सकती हैं। लेकिन सप्ताह के अंत समय में इन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आप शिव जी की आराधना करें।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 11 नवंबर से 17 नवंबर तक मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लव भाव में चन्द्रमा चक्र लगा रहा हैं जो इनके प्रेम जीवन के लिए उत्तम हैं। इनकी जिंदगी संवर सकती हैं तथा लव पार्टनर से सच्चा प्यार मिल सकता हैं। इनके लव लाइफ में सुख और शांति आ सकती हैं। दिल की बात कहने के लिए यह सप्ताह सबसे अनुकूल हैं। इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आप शिव जी का दर्शन करें।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 11 नवंबर से 17 नवंबर 2019 तक का समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए उत्तार चढ़ाव से भरा रहेगा। इससे इनके लव लाइफ में अनबन की समस्या हो सकती हैं। सप्ताह के शुरूआती समय इनके अनुकूल नहीं हैं। सप्ताह के अंत समय में इन्हे प्यार मिल सकता हैं। लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला इस सप्ताह आप सोच समझकर लें तथा अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। शिव जी की आराधना करना शुभ रहेगा।
0 comments:
Post a Comment