हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में महिलाएं अपने फिटनेस पर अधिक ध्यान देती हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कई बार महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं और महिलाओं की हेल्थ ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीज के सेवन के बारे में जिस चीज के सेवन करने से महिलाएं हर उम्र में स्वस्थ रह सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आयरन युक्त आहार का सेवन।
महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा खून की कमी होती हैं। जिससे महिलाओं की सेहत ख़राब हो जाती हैं। इस कमी से थकान, सिरदर्द, त्वचा की रंगत में बदलाव, भूख बढ़ना या घटना, हाथ-पैरों में दर्द, सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इससे बचने के लिए और हर उम्र में स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को प्रतिदिन फलियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रॉकली, बादाम, किशमिश आदि का सेवन करना चाहिए।
विटामिन डी युक्त आहार।
महिलाओं को हर उम्र में स्वस्थ रहना हाँ तो उन्हें विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। क्यों की कैल्शियम को अब्जॉर्ब करने में विटमिन-डी अहम है। इसकी कमी से इम्यूनिटी घटने लगती है और महिलाएं अस्वस्थ हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को दूध, पनीर, दही, सोया मिल्क, मशरूम, संतरे का जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन डी सबसे अधिक होता हैं।
विटामिन बी-12 युक्त आहार।
इसकी कमी से आंखों में जलन व आसपास खुजली होती है। साथ ही साथ महिलाएं कम उम्र में भी बूढ़ी दिखने लगती हैं। चेहरे, होंठ, मुंह के आसपास त्वचा फटने लगती है। इसलिए महिलाओं को मशरूम, दूध, बादाम, दही, सोयाबीन, बींस आदि का सेवन करना चाहिए। इससे महिलाएं हर उम्र में जवान रहती हैं।
ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जरूरी है।
इसकी कमी से जोड़ों में दर्द, कलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, तनाव, अस्थमा, कमजोर याद्दाश्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को अखरोट के अलावा अलसी के बीज व इसका तेल, केनुला ऑयल व सोयाबीन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment