इन चीजों को खाने से होती है पाइल्स की समस्या, ना करें ज्यादा सेवन

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग पाइल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। यह समय लोगों को दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इसलिए सभी लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन चीजों के बारे में जिन चीजों को खाने से इंसान को पाइल्स की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
फास्ट फूड। 
बवासीर से पीड़ित लोगों को फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि आप कुछ फलों और सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करें। क्यों की लगातार फास्ट फ़ूड खाने से पेट में कब्ज बनने लगेगा और धीरे धीरे पाइल्स की समस्या जन्म ले लेगी। 

लाल या हरी मिर्च। 
ज्यादा लाल या हरा मिर्च खाना पाइल्स की वजह बन सकता हैं। मिर्च खाने से बवासीर के जख्म कम नहीं होते हैं। यही नहीं मिर्च खाने से भर चुके बवासीर के जख्म फिर से सक्रिय हो जाते हैं। मिर्च के अलावा चटपटा, गर्म मसाला, तीखा खाना भी नहीं खाना चाहिए। इन सब के सेवन से पाइल्स की समस्या हो सकती हैं। 

बाहर का खाना। 
पाइल्स से पीड़ित लोगों को बाहर का खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि बाहर के खाने में मिर्च, नमक और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। बाहर के अस्वस्थ खाने से बवासीर का संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ दर्द भी बढ़ सकता है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। 

0 comments:

Post a Comment