इन कारणों से भी हो सकता हैं पीठ और कमर दर्द, एक बार जरूर जान लें

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में पीठ और कमर दर्द की समस्या आम हो गयी हैं। इस दर्द को ज्यादा तर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से इंसान को पीठ दर्द और कमर दर्द की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .यूरिक एसिड के कारण। 
कभी कभी इंसान के शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता हैं। जिससे कमर दर्द और पीठ दर्द की समस्या हो सकती हैं। इससे इंसान खुद को थका थका और अस्वस्थ महसूस करता हैं। साथ ही साथ उनके शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए कमर दर्द और पीठ दर्द को नजरअंदाज ना करें और ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें। 

2 .लिवर संबंधित परेशानी। 
लिवर की बीमारी भी इंसान के लिए पीठ दर्द का कारण बन सकती है। ज्यादातर मामलों में, दर्द पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में शुरू होता है और फिर पीठ तक जाता है। इससे शरीर में कमजोरी महसूस होती हैं और इंसान अस्वस्थ रहता हैं। ऐसी समस्या पर डॉक्टर की सलाह लेना ही उचित हैं। 

3 .किडनी स्टोन्स या इन्फेक्शन। 
पीठ के बीच के हिस्से में आदर दर्द होते हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें। इस जगह दर्द होना, खासकर अगर यह सिर्फ एक तरफ है, तो गुर्दे की पथरी या गुर्दे के संक्रमण (किडनियों में इन्फेक्शन) का संकेत हो सकता है। व्यक्ति को जी मचलाने का अनुभव भी हो सकता है, और उन्हें दर्द हो सकता है। ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें। 

0 comments:

Post a Comment