धर्म डेस्क; शास्त्रों की बात करें तो सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग अपने घर के सामने कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं। जिससे उनके जीवन में आर्थिक परेशानी आने लगती हैं। साथ ही साथ उनकी जिंदगी अचानक से बदल सकती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों को घर के सामने नहीं रखनी चाहिए। इससे जीवन में दरिद्रता आती हैं और धन की हानि होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .शास्त्रों के अनुसार घर के दरवाजे के सामने पेड़ या किसी चीज का खंभा होने पर संतान को कष्ट होता है। संतान का विकास उचित प्रकार से नहीं होता है उनके करियर में भी बाधा आती है। साथ ही साथ जीवन में दरिद्रता बनी रहती हैं।
2 .शास्त्रों में घर के सामने आकर मार्ग समाप्त हो रहा है तो इसे अशुभ माना जाता हैं। इससे व्यक्ति को कोई बड़ा नुकसान होता है।
3 .मुख्य द्वार के सामने गंदे पानी का जमाव होना भी आर्थिक मामलों में नुकसानदेय होता है। इससे जीवन में दरिद्रता आती हैं और इंसान की आर्थिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं। काम काज में भी तरक्की नहीं मिलती हैं।
4 .घर के सामने गंदगी होना अशुभ माना जाता हैं। इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का बास होने लगता हैं और इंसान के जीवन में दरिद्रता आ जाती हैं।
5 .वास्तुशास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के सामने गड्डा या कुआं होने पर मानसिक रोग और परेशानी होती है। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment