हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध से जानें शरीर में वीर्य बढ़ाने का उपाय

हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में प्रतिदिन मेडिकल साइंस के शोधकर्ताओं के द्वारा रिसर्च किये जातें हैं ताकि लोगों के जीवन को आसान बनाया जाएँ। आज इसी विषय में हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध से जानने की कोशिश करेंगे शरीर में वीर्य बढ़ाने के उपाय के बारे में की आखिर एक पुरुष अपने शरीर में वीर्य को कैसे बढ़ा सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
मेन्स हेल्थ में प्रकाशित एक खबर के अनुसार हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध की मानें तो नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने से वीर्य की संख्या में 43 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि पुरुषों के शरीर में किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। 

हॉवर्ड यूनिवर्सिटी शोधकर्ता ऑड्रे गास्किन्स के अनुसार अगर कोई पुरुष नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स एंजाइम्स तेजी के साथ बढ़ने लगते हैं जो रिएक्टिव ऑक्सीजेन जीवाणुओं से रक्षा करते हैं जसिसे वीर्य की कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं। और वीर्य की मात्रा में वृद्धि होती हैं। इससे शरीर में कभी वीर्य की कमी नहीं होती हैं और पुरुष स्वस्थ रहते हैं। 

शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि व्यायाम के दौरान पसीना निकलने से न सिर्फ शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है बल्कि इन्सुलिन भी संतुलित होता है और यह कामेच्छा बढ़ाने में मदद करता है। जिससे पुरुषों की यौन उत्तेजना में भी वृद्धि होती हैं। साथ ही साथ पुरुषों को यौन बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसलिए सभी पुरुष को इस बात का ख्याल रखना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment