जानिए भारत सबसे ज्यादा हथियार किस देश से खरीदता है

साइंस डेस्क: अपने देश की ताकत को मजबूत करने तथा अपनी सीमाओं की रच्छा करने के लिए भारत दुनिया के कई देशों से हथियार खरीदता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत दुनिया के किस देश से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की भारत किस देश से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदता हैं। जहां तक निर्यात का प्रश्न है, तो अमेरिका 33 फीसदी के साथ पहले स्थान की स्थिति में स्थित है, जबकि 25 फीसदी के साथ रूस दूसरे स्थान पर हैं। भारत इन दो देशों से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता हैं। 

सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक भारत द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार आयात करने का एकमात्र कारण यही रहा है कि भारतीय हथियार उद्योग अभी तक स्वदेशी डिजाइन वाले प्रतिस्पर्धी हथियार बनाने में सफलता अर्जित नहीं कर सके हैं। लेकिन धीरे धीरे भारत कई सारे हथियार खुद की टेक्नोलॉजी से बनाया हैं जो बहुत खतरनाक हैं। 

इस दुनिया में 74 फीसदी हथियार अकेले पांच देश (अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और जर्मनी) दूसरे देश को बेचते हैं। इन पांचों हथियार निर्माता-निर्यातक देशों का यह हथियार कारोबार लगातार दिन-दोगुना, रात-चौगुना की रफ्तार से फल-फूल रहा है।  

इंटरनेशनल रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है, जबकि हथियार निर्यातक देशों में अमेरिका की बादशाहत बरकरार बनी हुई है।

0 comments:

Post a Comment