हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान की बात करें तो महिलाओं के शरीर में पीरियड्स का समय समय पर होना ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की अगर पीरियड्स सही समय पर ना हो तो शरीर में कई तरह की परेशानी जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस पौधों के बारे में जिस पौधे के द्वारा महिलाएं अपनी पीरियड्स को रेग्युलर कर सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सोआ का पौधा।
सोआ में विटमिन्स से लेकर मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही यह फ्लेवनॉइड्स का एक अच्छा स्रोत भी है और इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फोलेट और कैल्शियम होता है। इसके सेवन करने से पीरियड्स से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती हैं।
ज्यादातर महिलाएं जो अनियमित माहवारी से ग्रस्त होती हैं। वे महिलाएं अगर सोआ का सेवन करें तो उनकी पीरियड साइकल रेग्युलर हो जाती है। इसमें मौजूद तत्व हॉर्मोंन्स का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द और ऐठन की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं।
आपको बता दें की सोआ कैंसर के इलाज में कारगर माना गया है। कई स्टडीज में दावा किया गया है कि इसमें कुछ ऐंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं जो कैंसर को दूर रखती हैं। इसके सेवन करने से शरीर में कैंसर की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
सोआ में ऐंटी-ऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और फ्री रैडिकल्स को फ्लश आउट करने में मदद करती हैं। इस वजह से हार्ट डिजीज से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता हैं।
0 comments:
Post a Comment