जानिए पुरुषों में यौन बांझपन के 5 मुख्य कारण

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से पुरुष यौन बांझपन की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण पुरुषों को पिता बनने में परेशानी होती हैं था पुरुषों को यौन संबंध बनाने की इच्छा भी खत्म हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से पुरुषों में यौन बाँझपन की समस्या जन्म ले लेती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 - शारीरिक बीमारियां एवं नशा :
पुरुषों में यौन बांझपन के लिए मोटापा, डायबिटीज, टीबी, आदि के साथ साथ धूम्रपान, शराब, आदि का सेवन जिम्मेदार होता हैं। जिससे पुरुष बांझपन की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं और उनमे पिता बनने की शक्ति भी कम हो जाती हैं। 

2 - मानसिक रोग :
 पुरुषों में मानसिक रोग जैसे अवसाद, चिन्ता, डिप्रेशन आदि यौन बांझपन को जन्म देता हैं। जिससे शरीर में हार्मोन्स का निर्माण होना कम जाता हैं और पुरुष धीरे धीरे पिता बनने में असमर्थ हो जाते हैं। 

3 - आनुवांशिक रोग :
पुरुषों में यौन बाँझपन के लिए आनुवंशिक रोग जैसे Undescended testis, Hypospadias, Klinefelter syndrome आदि जिम्मेदार होता हैं। इसलिए पुरुषों को समय समय पर अपने शरीर की जांच कराते रहनी चाहिए ताकि इसके बारे में पता चल सके। 

4 - जननांगों में संक्रमण :
पुरुषों के जननांगों में संक्रमण होना भी यौन बांझपन को जन्म देता हैं। जैसे Mumps, Small pox, Gonococcal संक्रमण, टीबी, Chlamydia, Urethritis, Orchitis आदि। इससे बचने के लिए पुरुषों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

5 - जननांगों की समस्याएं :
कई बार पुरुषों के जननांगों  में Varicocele, Hydrocele, Phimosis, Vas obstruction आदि की समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे पुरुष यौन बांझपन के शिकार हो जाते हैं और उनमे पिता बनने की शक्ति खत्म हो जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment