हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बच्चे कुछ ऐसी आदत बना लेते हैं। जिससे उनका ब्रेन खराब हो जाता हैं और उनके ब्रेन में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन आदतों के बारे में जो आदतें बच्चे के ब्रेन को खराब कर देती हैं तथा बच्चा खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .जंक फ़ूड का सेवन, आज के समय में बच्चे जंक फ़ूड खाने की आदत बना लेते हैं। उनकी ये आदत ब्रेन को खराब कर देती हैं। इससे ब्रेन के सेल्स कमजोर हो जाते हैं और बच्चे के दिमाग में डिप्रेशन की समस्या जन्म लेने लगती हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। इसलिए बच्चों को ज्यादा जंक फ़ूड खाने की आदत ना लगने दें। ये उनके हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं।
2 .पानी कम पीना, आज कल के बच्चे कम पानी पीने की आदत बना लेते हैं। जिससे उनके शरीर में पानी के साथ साथ ऑक्सीजन की भी कमी हो जाती हैं। जिसका सीधा असर उनके ब्रेन पर होता हैं। इससे ब्रेन की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं और बच्चा धीरे धीरे मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाता हैं। इसलिए इस बात का ख्याल रखें और अपने बच्चे को भरपूर पानी पिलाएं।
3 .नाश्ता नहीं करना, आज के समय में बहुत से बच्चे सुबह के समय नाश्ता नहीं करते हैं। जिसका असर उनके ब्रेन पर पड़ता हैं। इससे ब्रेन का न्यूरो सिस्टम कमजोर होता हैं और बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता हैं। इसलिए बच्चे की इन आदत को नजरअंदाज ना करें और उसे रोजाना सुबह के समय नाश्ता कराएं। ताकि उनके ब्रेन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और उनके ब्रेन का विकास सही तरीकों से हो सके।
0 comments:
Post a Comment