इस देश में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलता है स्वर्ण पदक

दुनिया डेस्क: इस दुनिया में बहुत से देश ऐसे हैं जहां की जनसंख्या इतनी तेजी के साथ बढ़ रही हैं की इसे रोकने के लिए कानून की ज़रूरत पड़ रही हैं। तो वही इस दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां बच्चे पैदा नहीं हो रहे हैं। उस देश की महिलाओं को सरकार ज्यादा बच्चे पैदा करने पर पुरस्कार तक दे रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे देश के बारे में जिस देश में ज्यादा बच्चा पैदा करने पर स्वर्ण पदक दिया जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कजाखस्तान एक ऐसा देश हैं जहां की जनसंख्या बढ़ाने के बजाय तेजी के साथ कम रही है। कजाखस्तान की सरकार के द्वारा यहां बड़े परिवारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां की सरकार चाहती है कि परिवारों में अधिक बच्चे हों। इसलिए, इस देश की जन्म दर बढ़ाने में योगदान देने वाली वाली मांओं को 'हीरो मदर्स' का मेडल दिया जाता है।

अगर किसी किसी परिवार में कोई महिला छह बच्चे को जन्म देती हैं तो उसे रजत पदक दिया जाता है। वहीं सात या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मां को स्वर्ण पदक से नवाजा जाता है। इतना ही नहीं पदक पाने वाली मांओं को सरकार से ताउम्र मासिक भत्ता भी मिलता है। साथ ही साथ इनके बच्चे को नौकरियों में भी छूट दी जाती हैं। 

आपको बता दें की माताओं को पदक से नवाजने और आर्थिक मदद देने की प्रथा सोवियत संघ के समय शुरू हुई थी। 1944 में सोवियत संघ ने 'मदर हीरोइन' पुरस्कार शुरू किया था। यह उन परिवारों को दिया जाता था जिनमें 10 या अधिक बच्चे होते थे। आज के समय में जन्म दर ऊंची रखना अब भी कजाखस्तान सरकार की प्राथमिकता है। 

0 comments:

Post a Comment