घर या दुकान में इस जगह पर रखें एक्योरियम, होगी शुभ फल की प्राप्ति

धर्म डेस्क: फेंगशुई शास्त्र की बात करें तो एक्योरियम को घर या दूकान में रखना बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे इंसान के जीवन में तरक्की आती हैं तथा इंसान के जीवन पर सकारात्मक शक्तियों का असर बना रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस जगह के बारे में जिस जगह पर एक्योरियम रखना सबसे शुभ माना जाता हैं। इससे इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .फेंगशुई शास्त्र के अनुसार एक्योरियम को घर और दुकान के पूर्व, उत्तर और पूर्व-उत्तर की दिशा में रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे इंसान के जीवन पर सकारात्मक शक्तियों को असर होता हैं तथा उन्हें हर काम में तरक्की हासिल होती हैं। 

2 .फेंगशुई शास्त्र के अनुसार एक्योरियम से घर या दूकान पर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर पानी बदलते रहना चाहिए। साथ ही साथ उसकी सफाई भी करनी चाहिए। 

3 .आपको बता दें की एक्योरियम को भूलकर भी कभी किचन के आस-पास ना रखें। क्यों की इस जगह पर एक्योरियम रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इससे आपके जीवन में कई तरह की परेशानी आ सकती हैं। 

4 .फेंगशुई शास्त्र के अनुसार एक्योरियम में अक्सर समय-समय पर मछलियां मर जाती है ऐसे में मरी हुई मछली को तुरंत बाहर निकालकर नदी या तालाब में बहा देना चाहिए। इसे इधर उधर फेकने से जीवन में अशांति आती हैं। 

5 .एक्योरियम में अक्सर मछलियों की संख्या नौ होनी चाहिए। इनमें से 8 मछली लाल और सुनहरे रंग की और 1 मछली काले रंग की होनी चाहिए। फेंगशुई के अनुसार काली रंग की मछली से घर के लोगों पर किसी भी तरह की बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही साथ जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। इसलिए आप इन बातों का सदैव ख्याल रखें। 

0 comments:

Post a Comment