भारत पर विश्व बैंक का कितना कर्ज है, पढ़ें एक रिपोट

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में लगभग सभी देश अपने देश के विकास के लिए विश्व बैंक से कर्ज लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत पर विश्व बैंक का कितना कर्ज हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विश्व बैंक के एक रिपोट के बारे में की भारत पर विश्व बैंक का कितना कर्ज हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
विश्व बैंक की वर्ष 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, चीन विश्व बैंक समूह से सबसे ज्यादा ऋण लेने वाला देश है। चीन ने विश्व बैंक समूह से 2420 मिलियन डॉलर का कर्ज लिया है, इसके बाद 1776 मिलियन डॉलर के साथ भारत और तीसरे नंबर पर रहा। 

आपको बता दें की वर्तमान में विश्व बैंक, विकास परियोजनाओं के लिए विकासशील देशों को ऋण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  विश्व बैंक 5 से 20 वर्षों की लंबी अवधि के लिए गरीबी उन्मूलन से लेकर आधारभूत संरचना के विकास के लिए ऋण प्रदान करता है। ताकि उस देश के गरीबी को दूर किया जा सके। 

विश्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विश्व बैंक समूह; दुनिया के 173 देशों में 13,229 परियोजनाओं को वित्त पोषित कर रहा है। आपको बता दें की इस दौड़ में भारत भी पीछे नहीं है और भारत की 783 से अधिक परियोजनाओं को विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। 

0 comments:

Post a Comment