आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी -सर्वे

न्यूज डेस्क: आजादी के बाद भारत में कई प्रधानमंत्री आएं लेकिन उन सभी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता मोदी के सामने दूर दूर तक दिखाई नहीं देती है। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। बीबीसी की एक रिपोट बनाती हैं की केंद्र में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में लगातार इतनी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। जितना दुनिया के किसी भी नेता में देखने को नहीं मिला हैं। 
न्‍यूज चैनल आजतक और कार्वी इनसाइट्स ने अपने सर्वे में पाया कि नरेंद्र मोदी भारतीय इतिहास में सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। उन्होंने इस रेस में इंदिरा गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है। इस सर्वे में शामिल मोदी 37 फीसदी वोट के साथ काफी आगे चले गए हैं, जबकि आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दूसरे स्थान पर हैं और उनके खाते में महज 14 फीसदी वोट मिले। 

आपको बता दें की इस सर्वे के लिए 12,126 लोगों ने भाग लिया जिसमें 67 फीसदी साक्षात्कर ग्रामीण और 33 फीसदी शहरी लोग शामिल थे। इस सर्वे में देश के 19 राज्यों के 97 संसदीय क्षेत्रों और 194 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया।  उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजधानी दिल्ली और पश्चिम बंगाल में यह सर्वे कराया गया। जिसमे भारत के लोग आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानते हैं। 

0 comments:

Post a Comment