न्यूज डेस्क: भारत की नारी शक्ति पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनती जा रही हैं। आज के समय में लगभग सभी छेत्रों में महिलाएं पुरुषों को बराबरी की टक्कर दे रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के टॉप महिला IPS अधिकारी के बारे में जिनकी चर्चा भारत के साथ साथ विदेशों में भी होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
किरन बेदी।
आपको बता दें की किरण बेदी एक सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो वर्तमान में पुद्देचरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर हैं। 1972 में वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होने वाली पहली महिला थीं। इनकी चर्चा भारत के अलावे विदेशों में भी खूब होती हैं। 1994 में उन्हें रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। साल 2003 में संयुक्त राष्ट्र के पीस कीपिंग ऑपरेशंस विभाग में उन्हें यूएन महासचिव के पुलिस सलाहकार के रूप में नियुक्ति मिली।
अर्चना रामासुंदरम।
1980 बैच की IPS अधिकारी श्रीमती अर्चना रामासुंदरम राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं, जहां उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त होने से पहले एक व्याख्याता (लेक्चरर) के रूप में भी कार्य किया था। इनकी बहादुरी लोगों के लिए मिसाल हैं।
मीरा बोरवणकर।
1981 में मीरा बोरवणकर महाराष्ट्र कैडर की IPS अधिकारी बनीं और मुंबई में पुलिस उपायुक्त के रूप में सेवा की। 1993-95 में उन्हें राज्य सीआईडी क्राइम ब्रांच में तैनाती मिली। 1997 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। उनकी छवि एक सख्त अधिकारी की रही है।
संजुक्ता पराशर।
संजुक्ता पराशर 2006 बैच की एक IPS अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में पूरे भारत में 85वीं रैंकिग हासिल की थी।
सोनिया नारंग।
सोनिया नारंग 2002 बैच की एक IPS अधिकारी हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) नई दिल्ली में उन्हें पुलिस अधीक्षक रूप में तैनात किया गया है।
0 comments:
Post a Comment