न्यूज डेस्क: आपको पता होगा की BPSC विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इसमें छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में भर्ती किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की बिहार बिहार BPSC के तहत कौन-कौन से शीर्ष पद मिलते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .बिहार प्रशासनिक सेवा।
बिहार प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत यह पद काफी जिम्मेदारियों से भरा है। इसके तहत, एक अधिकारी अपने कार्य-क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के लिए उत्तरदायी होता है। इस पद के तहत, उम्मीदवारों को राज्य में वरिष्ठ उप-कलेक्टर और सर्किल ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाता है।
2 .बिहार पुलिस सेवा।
आपको बता दें की प्रशासनिक पदों के बाद दूसरा सबसे ज़िम्मेदारी वाला पद हैं- DSP, जो इस विभाग में प्रदत्त पदों में दूसरे स्थान पर है। इस पद के अंतर्गत, उम्मीदवारों को उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में नियुक्त किया जाता है।
3 .बिहार वित्तीय सेवा।
इस विभाग में ऑफिसर को अपने कर्तव्यों को बड़ी ही सावधानी से निभाने की आवश्यकता होती हैं। इस जॉब में आपको इसमें निर्णय लेने के अलावा अन्य कार्यों में भी अधिक सावधानी बरतनी होती हैं। इस पोस्ट के तहत, उम्मीदवार को व्यावसायिक टैक्स ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाता हैं।
4 .उत्पाद निरीक्षक।
आपको बता दें की बिहार BPSC कई उत्पाद निरीक्षक अफसरों की नियुक्ति भी करता हैं जो कि राज्य के क़ानून क्षेत्र के अंतर्गत सभी उत्पादों और कच्चे माल से सम्बंधित सभी गतिविधियों की देख भाल करते है।
5 .ग्रामीण विकास अधिकारी।
बिहार BPSC हर साल कई अधिकारियों को ग्रामीण विकास अधिकारी के रूप में नियुक्त करता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
0 comments:
Post a Comment