न्यूज डेस्क: इस दुनिया में जितने भी देश हैं उन सभी देशों में किसी ना किसी रूप में भ्रष्टाचार होता हैं। कुछ देशों में ज्यादा भ्रष्टाचार होते हैं तो कुछ देशों में कम भ्रष्टाचार होते हैं। आपको बता दें की ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक के दौरान दुनिया के भ्रष्ट देशों की रैंकिंग जारी की किया है।
ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल ने 23 जनवरी 2020 को इस सूचकांक को 2019 में एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर लॉन्च किया है। इस आंकड़े के अनुसार भारत भ्रष्ट देशों की सूची में दो स्थान फिसल गया है। भारत 180 देशों की सूची में 80वें पायदान पर है। भारत साल 2018 में भारत 78वें स्थान पर था।
1 .आपको बता दें की इस सूची में भारत 41 अंकों के साथ 80वें स्थान पर है। इस स्थान पर भारत के साथ ही चीन, बेनिन, घाना और मोरक्को भी बने हुए हैं.
2 . भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान सूची में 120वें स्थान पर है। यह पाकिस्तान में अधिक भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
3 . इस सूचकांक में फिनलैंड, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, नीदरलैंड, जर्मनी तथा लक्जमबर्ग शीर्ष दस में शामिल रहे हैं। इन देशों में भ्रष्टाचार लगभग ना के बराबर हैं।
4 .इस सूची में श्रीलंका 93वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल से भी ज़्यादा भष्ट्राचार बांग्लादेश में हैं। बांग्लादेश 146वें स्थान पर है जबकि नेपाल इस सूची में 113वें स्थान पर है।
5 .भारत साल 2017 के इंडेक्स में 40 अंक के साथ 81वें स्थान पर था। भारत इससे पहले साल 2016 में इस इंडेक्स में 79वें स्थान पर था।
6 . इस सूची में 9, 12 और 13 अंकों के साथ सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया दुनिया के सबसे भ्रष्ट देश में शामिल हैं।
0 comments:
Post a Comment